देश-विदेश

आशा भोसले का निधन; पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए; सीएम फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही

 खबरों में आशा भोसले का निधन, अंतिम संस्कार आज; पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए; सीएम फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही; मोहन भागवत ने कहा-हिंदू समाज में एकता की कमी प्रमुख रहा।



1. आशा भोसले का निधन

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। एक दिव पहले कार्डियक अरेस्ट आने पर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले के निधन पर पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गम में डूब गए हैं। बॉलीवुड गायिका का कल (13 अप्रैल) अंतिम संस्कार होगा।



2. पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन काल में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है। कल मेरे रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। 



3. फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही

नागपुर में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। सीएम फडणवीस ने दावा किया कि खुद कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी को हटाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि वह पार्टी को किसी भी चुनाव में जीत नहीं दिला पा रहे हैं. फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी इस समय अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।



4. मोहन भागवत ने कहा-हिंदू समाज में एकता की कमी

शनिवार (11 अप्रैल) को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कंदकुर्थी गांव में श्री केशव स्पूर्ति मंदिर के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य देश को औपनिवेशिक गुलामी से मुक्त कराना और समाज में एकता स्थापित करना था. उन्होंने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू समाज में एकजुटता की कमी को दूर करने और उन्हें मजबूत एवं सद्गुणी के लिए संगठन की नींव रखी थी


आज के प्रमुख इवेंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद संसद सत्र में महिला आरक्षण कानून में बदलाव पर चर्चा और पास होने की उम्मीद है।
सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संशोधन (SIR) से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
दिल्ली हाई कोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें शराब नीति केस में जज से अलग होने की मांग की गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से चार दिन के गुजरात और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राजकोट AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

युगांडा के आर्मी चीफ को तुर्की की सबसे सुंदर महिला चाहिए, दी धमकीः युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की को एक विवादास्पद अल्टीमेटम जारी किया है। कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) और देश की ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को अपनी पत्नी बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुर्किये से कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाई जा सकती है। 

PoK-अफगान बॉर्डर के पास चीन ने बसाया नया शहरः चीन ने अपने अशांत शिंजियांग प्रांत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अफगानिस्तान की सीमा के निकट एक नई काउंटी (नया जिला) बना दिया है. इसका नाम सेनलिंग रखा गया है. यह काउंटी काराकोरम पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है और PoK व अफगानिस्तान की सीमा के बहुत करीब है, जिससे इसकी सामरिक महत्वता साफ झलकती है. चीन के अनुसार उसने यह कदम वाखान कॉरिडोर के संकीर्ण इलाके में सुरक्षा मजबूत करने और उइगर अलगाववादी आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए उठाया है. वहीं चीन के सामरिक इरादों को भांप कर भारत ने सख्त रिएक्शन दिया है और कहा है कि बीजिंग के इन प्रयासों से सच्चाई नहीं बदलेगी.

3 जुलाई से अमरनाथ यात्राः अमरनाथ यात्रा 2026 की तिथियां जारी कर दी गई हैं. इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. इस तरह यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी है. यात्रा शुरू होने से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रथम पूजा 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित की जाएगी. 

PM ने सभी दलों से महिला आरक्षण बिल पर समर्थन और एकजुटता का किया आह्वानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देश की संसद में होने जा रही ऐतिहासिक चर्चा से पहले सभी सांसदों को पत्र लिखकर व्यापक समर्थन और एकजुटता का आह्वान किया है. यह चर्चा 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में प्रस्तावित है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्यों में चुनावों के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाना सत्ता पक्ष के ‘राजनीतिक लाभ’ को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में खरगे ने इस मांग को दोहराया कि परिसीमन मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 29 अप्रैल के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए. 

Leave Your Comment

Click to reload image