भारत की पाकिस्तान-चीन को चेतावनी, कश्मीर-लद्दाख पर दखल बर्दाश्त नहीं; IPL फाइनल में पहुंची RCB
27-May-2026
खबरों में भारत की पाकिस्तान-चीन को चेतावनी- कश्मीर-लद्दाख पर दखल बर्दाश्त नहीं; IPL फाइनल में पहुंची RCB; शुभेंदु अधिकारी बोले-जल्दी भागो बांग्लादेशी घुसपैठियों, चेकपोस्टों पर अवैध प्रवासियों की बाढ़; पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे; TMC की 101 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा प्रमुख रहा।
1. भारत की पाकिस्तान-चीन को चेतावनी, कश्मीर-लद्दाख पर दखल बर्दाश्त नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों तीन दिवसीय चीन दौरे पर हैं। इस औपचारिक दौरे के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात की। इस बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का जिक्र कर दिया जिसपर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
2. IPL फाइनल में पहुंची RCB
आईपीएल सीजन 19 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाया।
3. शुभेंदु अधिकारी बोले-जल्दी भागो बांग्लादेशी घुसपैठियों, चेकपोस्टों पर अवैध प्रवासियों की बाढ़
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार के द्वारा शुरू की गई ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ की पॉलिसी के तहत घुसपैठियों के खिलाफ एकदम डोनाल्ड ट्रंप की तरह अभियान शुरू किया है. अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे घुसपैठियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजने का इंतजाम करें. अब इस निति का असर साफ़ दिखने लगा है. स्टेट बॉर्डर के कई पॉइंट्स पर कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बड़े-बड़े समूह इकट्ठा होने लगे हैं. उत्तरी 24 परगना और मालदा से सामने आ रहे दृश्यों से पता चलता है कि राज्य का घुसपैठ-रोधी अभियान अब सिर्फ सियासी बयानबाजी से आगे बढ़कर प्रशासनिक कार्रवाई का रूप ले चुका है.
4. पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे
Donald Trump ने मुस्लिम देशों के नेताओं से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील कर पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी थी। ट्रंप ने दावा किया था कि अगर मुस्लिम देश Israel के साथ संबंध बेहतर करते हैं, तो इससे क्षेत्र में शांति, व्यापार और आर्थिक विकास का नया दौर शुरू हो सकता है। उन्होंने Saudi Arabia, Qatar, Pakistan, Turkey, Egypt और Jordan के नेताओं के साथ वर्चुअल बातचीत करते हुए इन देशों को Abraham Accords का हिस्सा बनने की अपील की थी। उनके इस सुझाव ने इस्लामिक देशों में असहजता पैदा कर दी थी और अब पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
5. TMC की 101 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए सोमवार का दिन पूर्व सीएम ममता बनर्जी के लिए झटके लेकर आया। पहले लोकसभा सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, तो दूसरी ओर पार्टी के 101 पार्षदों ने एक के बाद एक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, राज्य में सरकार परिवर्तन के बाद नगरपालिकाओं में इस्तीफों की लहर चल रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
राहुल गांधी ने फिर दोहराई अपनी बात, बोले- मोदी इक्स्पोज़ हो चुके हैंः अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भविष्यवाणी करते हुए मोदी सरकार की एक साल में रवानगी की बात दोहराई है. इससे पहले भी उन्होंने नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद से विदाई को लेकर किए दावे किये थे जिसपर भारी बवाल मचा था. बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी को भस्मासुर करार दिया था.
मुंबई में कुर्बानी पर हिंदू और मुस्लिम में जमकर बवालः मुंबई में BJP ने बकरे की कुर्बानी को लेकर बड़ा कड़ा रुख अपना लिया है. बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इसपर राजनीति गरम होती जा रही है. मुंबई में BJP के 7 विधायकों सहित मेयर, डेप्युटी मेयर सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने BMC कमिश्नर को लेटर लिखा है. लेटर लिखने वालों में विधायक पराग शाह, मनीषा चौधरी, अतुल भातखलकर, मिहीर कोटेचा के साथ-साथ पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पूर्व सांसद मनोज कोटक जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
PM मोदी ने प्रधानमंत्री पद के 12 साल पूरेः नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज 26 मई 2026 का दिन काफी खास है। भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालते हुए आज उन्हें 12 साल का समय हो गया है। आज इस मौके पर BJP और NDA समेत विभिन्न पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने भी प्रधानमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी है.