देश-विदेश

पीएम मोदी ने बकरीद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, मुसलमानों को दिया स्पेशल मैसेज

 PM Modi Wishes On Bakrid: आज देशभर में बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) के लोग सुबह-सुबह मस्जिद, ईदगाह और मदरसों में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में शांति और खुशहाली की कामना की है। अलग-अलग शहरों की मस्जिदों को सजाया गया है। पीएम मोदी ने बकरीद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुसलमानों को स्पेशल मैसेज भी दिया।


पीएम मोदी ने बकरीद पर मुस्लिम समाज को शुभकामना देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईद-उल-अज़हा की बधाई! यह मौका हमारे समाज में भाईचारे और खुशी की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूँ।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिा पर लिखा- ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।


कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मुस्लिम समाज को बकरीद की शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आपको और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरीद की शुभकामनाएं। आज आपका घर प्यार और एकता से भरा हो। ईद मुबारक।


बता दें कि बकरीद पर देश के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यूपी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। वहीं महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image