देश-विदेश

CM साय आज लोकभवन में मनाएंगे दिवाली मिलन समारोह, कई खास मेहमान होंगे शामिल

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार, 14 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर के लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 6:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 6:10 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

लोकभवन में शाम 6:15 बजे से रात 8 बजे तक दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 8:05 बजे वे लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

यह रहेगा मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

  • शाम 6:05 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान।
  • शाम 6:10 बजे: लोकभवन, रायपुर आगमन।
  • शाम 6:15 से रात 8 बजे तक: दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
  • रात 8:05 बजे: लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना।
  • रात 8:10 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image