खेल

Paris Olympics 2024: भारत को दो पदकों की उम्मीद, निशानेबाज अर्जुन बाबुता और रमिता जिंदल ने मेडल इवेंट के लिए की अपनी जगह पक्की

 Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का की है। वहीं महिला शूटर रमिता जिंदल ने भी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर ली है। ऐसे में 29 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में एयर राइफ इवेंट में भारत को दो पदकों की उम्मीद है।


अर्जुन ने क्वालिफिकेशन राउंड में 6 सीरीज में 630.1 का स्कोर करने के साथ 7वें स्थान पर खत्म किया। इस इवेंट में टॉप-8 पर रहने वाले निशानेबाज फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुए। अर्जुन ने क्वालिफिकेशन राउंड के सभी 6 सीरीज में 100 से अधिक का स्कोर किया। बाबुता ने पहली सीरीज में जहां 105.7 का स्कोर किया तो दूसरी और तीसरी सीरीज में उन्होंने 104.9, 105.5 का स्कोर किया। इसके बाद अर्जुन ने चौथी सीरीज में 105.4, पांचवीं में 104 और आखिरी सीरीज में 104.6 का स्कोर करने के साथ 7वें स्थान पर खत्म किया और मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का किया। पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का फाइनल मुकाबला 29 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा।

वहीं महिला शूटर रमिता जिंदल ने भी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर ली है। रमिता जिंदल 29 जुलाई को भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image