खेल

14 साल का इंतजार खत्म, MP के इस शहर में होगा IND vs BAN के बीच T20 मैच, BCCI ने बदला वेन्यू

  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के होम कैलेंडर में बदलाव किया है. मंगलवार को बोर्ड ने जानकारी दी है कि भारत और बंग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज का पहला मैच अब धर्मशाला की बजाय ग्वालियर में खेला जाएगा.



IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टी20 सीरीज के वेन्यू में बदलाव किया गया है. पहले 6 अक्टूबर का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था, जो अब ग्वालियर के नए माधव राव सिंधिया स्टेडियम में आयोजित होगा. इसे लेकर बीसीसीआई ने जानकारी शेयर की है. धर्मशाला में ड्रेसिंग रूम रेनोवेशन के कारण मैच को ग्वालियर शिफ्ट गिया गया है.


ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होगा. इससे पहले साल 2010 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे हुआ था, जिसमें महान बैटर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक भी ठोका था. उस मैच में तेंदुलकर ने 147 गेंद पर नाबाद 200 रन बनाए थे. भारतीय टीम वो मैच 153 रन से जीती थी. यह मैच कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में हुआ था, लेकिन अब नए स्टेडियम में मैच होंगे.

2 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुआ

बांग्लादेश के खिलाफ धर्मशाला में होने वाला पहला टी-20 मैच के अबाला

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का वेन्यू भी बदला है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच अब चेन्नई में 22 जनवरी 2025 को खेला जाएगा.

क्यों बदला दोनों मैचों का शेड्यूल?

दरअसल, धर्मशाला के स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम का रेनोवेशन का काम चल रहा है. इसलिए यहां के मैच को ग्वालियर शिफ्ट किया गया है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 कोलकाता पुलिस के कहने पर चेन्नई में शिफ्ट किया गया है. पुलिस और बंगाल एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस के चलते इस मैच को दूसरे वेन्यू पर कराने के लिए कहा था.

भारत बनाम बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट- 19 सितंबर से, चेन्नई
दूसरा टेस्ट- 27 सितंबर से, कानपुर
पहला टी20- 6 अक्टूबर, ग्वालियर
दूसरा टी20- 9 अक्टूबर, दिल्ली
तीसरा टी20- 12 अक्टूबर, हैदराबाद
 

Leave Your Comment

Click to reload image