खेल

Paris Olympics के बाद अब इस लीग में जलवा बिखेरेंगे Neeraj Chopra, स्टार जैवलिन थ्रोअर ने खुद किया कंफर्म

 पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को सिल्वर दिलाने वाले नीरज चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया कि वह 22 अगस्त 2024 को लुसाने डायमंड लीग में भाग लेंगे। नीरज ने पहले संकेत दिया था कि उनका लक्ष्य बेल्जियम के ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में खेलना है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक डायमंड लीग लेग में खेलना जरूरी था। नीरज के पास दो विकल्प थे: 22 अगस्त को लुसाने में खेलना या 5 सितंबर को ज्यूरिख में। उन्होंने लुसाने को चुना और अब वह लुसाने में अपने जैवलिन थ्रो का जलवा बिखेरेंगे।



बता दें कि पेरिस से लौटने के बाद नीरज फिलहाल रिहैब में हैं। नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘पहले मैंने सोचा था की ज्यूरिख डायमंड लीग और फिर फाइनल डायमंड लीग में सिर्फ हिस्सा लूंगा, लेकिन यहां आकर लगा कि पेरिस के बाद ज्यादा इंजरी नहीं हुई। आमतौर पर प्रतियोगिता के बाद यह थोड़ा बढ़ जाती है।

हालांकि, इस बार हमने सही समय पर ट्रीटमेंट भी लिया।’ नीरज ने इस दौरान अपने पर्सनल ट्रेनर इशान को धन्यवाद दिया और कहा कि 2017 से वह मेरे साथ काम कर रहे हैं और कभी भी मुझे कमजोर नहीं महसूस होने दिया। हमेशा मेरा सही इलाज किया, जिससे मैं अच्छा महसूस कर सकूं। तो अभी काफी सही लग रहा है तो मैंने लुसाने डायमंड लीग में खेलने का फैसला भी किया है।

13-14 सितंबर को होगा डायमंड लीग का फाइनल
बता दें कि डायमंड लीग फाइनल 13-14 सितंबर को ब्रसेल्स में होगा। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए, एथलीटों को विभिन्न लेग्स में अंक अर्जित करने होंगे। नीरज ने 2022 में ज्यूरिख में ग्रैंड फिनाले जीतकर डायमंड लीग चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था और इस बार भी उनकी नजर चैंपियन बनने पर होगी।
 

Leave Your Comment

Click to reload image