खेल

Women’s T20 World Cup 2024: ICC ने जारी किया विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप का नया शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

 बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद पूरे देश में तनावपूर्ण माहौल है, जिसे देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में विमंस टी20 विश्‍व कप 2024 को बांग्‍लादेश से यूएई शिफ्ट किया था। इसके बाद काउंसिल ने अब टूर्नामेंट का अपडेट शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अब दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी।



बता दें कि भारतीय टीम ग्रुप ए में हैं। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, पाकिस्‍तान और श्रीलंका है। वह अपना पहला मैच 4 अक्‍टूबर को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। सभी टीम 4-4 ग्रुप मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल में टकराएंगी।

विमंस टी20 विश्‍व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 17 अक्‍टूबर को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्‍टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। दोनों ही सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में खिताब के लिए टकराएंगी। निर्णायक मैच 20 अक्‍टूबर को दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो पहला सेमीफाइनल खेलेगी।


विमंस टी20 विश्‍व कप का शेड्यूल –
Date Match Location
3 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड शारजाह
3 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका शारजाह
4 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दुबई
4 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई
5 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड शारजाह
5 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका शारजाह
6 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई
6 अक्टूबर वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड दुबई
7 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका शारजाह
8 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड शारजाह
9 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड दुबई
9 अक्टूबर भारत बनाम श्रीलंका दुबई
10 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज शारजाह
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दुबई
12 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका शारजाह
12 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दुबई
13 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड शारजाह
13 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह
14 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दुबई
15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दुबई
17 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 दुबई
18 अक्टूबर सेमीफाइनल 2 शारजाह
20 अक्टूबर फाइनल दुबई
 

Leave Your Comment

Click to reload image