खेल

GT vs CSK IPL 2026: आज चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला, टॉप-2 पर कब्जे के इरादे से उतरेगी गुजरात, जानिए कैसा है अहमदाबाद की पिच का मिजाज

 GT vs CSK IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 66वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अब वो चाहेंगे कि अपने इस आखिरी लीग मैच को जीतकर 18 अंकों तक पहुंचा जाए, ताकि प्वाइंट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर फ़िनिश कर सकें।




वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। अगर वह इस मैच को जीतते हैं तो फिर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि, तब भी उन्हें दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना होगा।

बता दें कि GT और CSK के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

GT बनाम CSK हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। यानी आंकड़ों में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। इस सीजन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुई थी। उस मुकाबले में गुजरात ने शानदार खेल दिखाते हुए चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी से तैयार की गई है, जहां आमतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है और हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री गेंदबाजों को भी मदद देती है, जिससे वे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के दौरान फंसा सकते हैं।

इस मैदान पर अब तक IPL के 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 25-25 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

GT और CSK की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image