मनोरंजन
सलमान खान को बड़ी राहत, पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत मामले में कोर्ट ने दिया निर्देश
मुंबई । बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान का नाम प्रतिवादी के तौर पर हटाने का निर्देश दिया है। याचिका में अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आरोपी अनुज थापन की हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और श्याम चांडक की अदालत ने याचिकाकर्ता रीता देवी (थापन की मां) को याचिका में संशोधन करने और सलमान खान का नाम हटाने का निर्देश दिया, क्योंकि उनके खिलाफ कोई दलील और सबूत नहीं पेश किए गए हैं।
Raveena Tandon ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट!, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, पीड़ित बोला-नशे में चूर थीं एक्ट्रेस, मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रवीना को धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना मुंबई के बांद्रा इलाके की है। वीडियो में रवीना के साथ कुछ लोग बहस करते, धक्का- मुक्की कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं की रवीना के ड्राइवर ने एक बुजुर्ग और उसकी फैमिली के साथ मारपीट की। वहीं रवीना बीच-बचाव करते दिख रही हैं। इधर पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है।
सलमान खान का सीना AK-47 से हो जाता छलनी!, एक चूक और… Salman Khan मर्डर की कोशिश की एक और साजिश का भंडाफोड़, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट
Salman Khan Murder Plan: फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार फिर हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अभिनेता सलमान खान की कार पर AK-47 से हमला कर उनका सीना छलनी करने का प्लान तैयार कर रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। हालांकि वारदात से पहले ये सभी मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में पुलिस और भी बड़े खुलासे कर सकती है।
Bigg Boss OTT 3 से हो गई Salman Khan की छुट्टी, शो को मिल गया नया होस्ट …
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ (Bigg Boss OTT 3) के होस्ट हो लेकर लगातार चर्चा चल रही थी. वहीं, अब शो का का पहला प्रोमो जारी हो गया है. ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ (Bigg Boss OTT 3) से सलमान खान (Salman Khan) की छुट्टी हो गई है और शो को अपना नया होस्ट मिल गया है.
फैमिली के साथ डिनर पर निकली Deepika Padukone, ब्लैक बॉडी कॉन ड्रेस में दिखा बेबी बंप …
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही मां बनने वाली हैं. हाल ही में वो अपने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मतदान करने पहुंची थीं. जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ डिनर पर गईं थीं. जहां उन्हें स्पॉट किया गया है.
नेहा धूपिया, नव्या नवेली और कई अन्य हस्तियाँ बढ़ाएँगी पोडमास्टर्स के पहले संस्करण की शोभा
फीवर एफएम, जो बॉलीवुड और मनोरंजन में सर्वश्रेष्ठ का समर्थन करने के लिए जाना जाता है, अब एचटी मीडिया लिमिटेड की पॉडकास्टिंग शाखा, एचटी स्मार्ट कास्ट के साथ साझेदारी में भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉडकास्टर्स का एक दिलचस्प उत्सव लेकर आया है। यह ऐतिहासिक अवसर आधुनिक ऑडियो मध्यम का जश्न मनाने और उसे उन्नत करने के लिए भारत के प्रमुख पॉडकास्टर्स, मशहूर हस्तियों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं को एकजुट करेगा।
बला के खूबसूरत भूतों वाली 'अरनमनई 4' अब हिंदी में भी
मेकर्स को तमिल के बाद 'अरनमनई 4' की हिंदी रिलीज़ से भी उम्मीदें
तीन दिन में घूमना है राजस्थान तो ऐसे बनाएं प्लान, इन मशहूर पर्यटन स्थलों की कर सकेंगे सैर
Rajasthan Trip: शाही सत्कार, सुंदर और भव्य महलों, खूबसूरत झीलों और पारंपरिक संस्कृति के लिए मशहूर राजस्थान भारतीय और विदेशी पर्यटकों को काफी पसंद है। राजस्थान के शहर अपने आप में पर्यटन स्थल हैं। यहां फोटोशूट के लिए रेतीले मैदान, रात में रेगिस्तान में कैंपिंग, ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। राजस्थान में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक महल और इमारतों में शाही शान का आनंद उठा सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी मार्कस स्टॉयनिस की सेंचुरी, LSG ने CSK को दी करारी मात
CSK vs LSG IPL 2024: मार्कस स्टॉयनिस नाबाद (124) और निकोलस पूरन (34) रनों की शानदार पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को आईपीएल के 39वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद चेन्नई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-फोर से बाहर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार जमाकर टीम को जीत दिलाने वाले मार्कस स्टॉयनिस को दिया गया।
ईद के मौके पर धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को किया याद, शेयर की तस्वीर
मुंबई, । धर्मेंद्र, जूनियर एनटीआर, इमरान हाशमी और निम्रत कौर जैसी कई हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ईद मुबारक। स्टार जूनियर एनटीआर ने दूसरों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, ईद मुबारक, यह ईद आपके लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। अनुपम खेर ने ट्वीट किया, सभी को ईद मुबारक, प्रेम, शांति और समृद्धि। एक्ट्रेस निम्रत कौर ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, आप सभी को ईद बहुत-बहुत मुबारक। एक्टर इमरान हाशमी ने भी अपने फैंस को ईद मुबारक कहा। सुनील शेट्टी ने सभी से एकता की भावना को बनाए रखने और दयालुता को अपनाने का निवेदन किया। सुनील ने ट्वीट किया, इस शुभ दिन पर, आइए एकता की भावना को संजोएं, दयालुता को अपनाएं और कृतज्ञता फैलाएं। आप सभी को सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं, ईद मुबारक। स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा, ईद मुबारक। गायक पापोन ने कहा, ईद मुबारक, ईद उल फितर की सभी को शुभकामनाएंं। गायक-संगीतकार अदनान सामी ने पियानो बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ईद मुबारक एक्टर अरबाज खान ने कहा, सभी को ईद मुबारक। गायक अरमान मलिक ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने को कहा। अभिनेता साई धरम तेज ने अपने फैंस और उनके परिवार वालों को प्यार, शांति और खुशियों से भरी ईद की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सोनाक्षी सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में लिखा, ईद मुबारक
करण जौहर ने 'देवरा: पार्ट 1' के लिए एनटीआर जूनियर, कोराताला शिवा के साथ मिलाया हाथ
मुंबई, पिछली बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करने वाले बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एनटीआर जूनियर की अपकमिंग फिल्म देवरा के निर्माताओं के साथ साझेदारी की है। फिल्म के निर्देशक कोराताला शिवा और एनटीआर जूनियर ने देवरा: पार्ट 1 की उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अनिल थडानी की एए फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में कोराटाला शिवा, एनटीआर जूनियर, अनिल थडानी और अपूर्व मेहता के साथ करण जौहर को देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं जूनियर एनटीआर की देवारा का हिस्सा बनकर सम्मानित और बेहद आभारी हूं। हम भारतीय सिनेमा में अगले बड़े सिनेमाई अनुभव के लिए नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन में साझेदारी को लेकर बेहद रोमांचित और गौरवान्वित हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा: देवरा की नॉर्थ इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर करण जौहर और एए फिल्म्स के साथ जुड़कर हमें खुशी हो रही है। मैं 10 अक्टूबर, 2024 को एक जोरदार रिलीज की प्रतीक्षा में हूं। देवरा दो भागों में आएगी। जिसका पहला पार्ट 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। इसका निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और इसे नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
जया के 76वें जन्मदिन पर बिग बी ने लिखा प्यार भरा नोट
मुंबई, । एक्ट्रेस जया बच्चन मंगलवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटर हाफ के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। ब्लॉग पर बिग बी ने लिखा, यह परिवार के और व्यक्ति के जन्मदिन की सुबह है .. जिसके लिए किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है .. मेरी बेटर हाफ ने आज अपना जन्मदिन मनाया है, और हमेशा की तरह उनके लिए शुभकामनाएं भेजी...आभार जताया..आधी रात को 9 अप्रैल को पूरा परिवार इकट्ठा हुआ। जून 1973 में बिग बी और जया बच्चन ने शादी की थी। दोनों की एक बेटी श्वेता और एक बेटा अभिषेक बच्चन है। दोनों ने शोले, अभिमान, जंजीर, चुपके-चुपके, मिली और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को पिछली बार स्क्रीन पर आर. बाल्की की 2016 की फिल्म की एंड का में एक विशेष कैमियो में एक साथ देखा गया था। फिल्म में मूल रूप से अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने अभिनय किया था।
एक्ट्रेस सीरत कपूर ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुंबई, । सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तेलुगु फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस सीरत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पुष्पा स्टार के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए सीरत ने उन्हें बहुत दयालु इंसान बताया। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, सबसे दयालु और सबसे अधिक जागृत ऊर्जा वाले व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस वर्ष आप और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचे। अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा 2: द रूल का बहुप्रतीक्षित टीज़र आज (सोमवार) सुबह अभिनेता के जन्मदिन समारोह के साथ रिलीज किया गया। 7 अप्रैल को जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में अल्लू अर्जुन को पुष्पराज के मुख्य किरदार में हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए दिखाया गया है, वह एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और पूरे स्वैग में कैमरे की तरफ देख रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा किया गया है और यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
जबरदस्त ओपनिंग के साथ पूजा एंटरटेनमेंट की 'बड़े मियां छोटे मियां' की हो रही एडवांस बुकिंग
मुंबई, । अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत आगामी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग बहुत तेजी के साथ जारी है। शाम चार बजे एडवांस बुकिंग शुरू हुई और केवल पांच घंटे के भीतर 12 हजार से अधिक टिकट बुक किए जा चुके थे। मौजूदा रुझान के अनुसार, बड़े मियां छोटे मियां के टिकटों की बुकिंग बुधवार तक एक लाख को पार कर जाएगी। बड़े मियां छोटे मियां की एडवांस टिकटों की बिक्री की उल्लेखनीय सफलता फिल्म की व्यापक अपील और दर्शकों की उत्सुकता का प्रमाण है। एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले पांच घंटों के भीतर ही आश्चर्यजनक रूप से 12 हजार टिकटों की बिक्री के साथ ही फिल्म ने पहले ही बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्म के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सुल्तान और टाइगर जिंदा है फेम अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। भरपूर मनोरंजन से युक्त फिल्म दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होने पर मजबूर कर देगी। मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में काम करते हैं। दिल थाम देने वाले एक्शन दृश्यों से लेकर मनोरंजक सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन रोमांच से युक्त यह फिल्म दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी। फिल्म शुरू से अंत तक आपको बांधे रखेगा। एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, बड़े मियां छोटे मियां अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बड़े पर्दे पर हंसी का तड़का लगाने वाली फिल्म है 'द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स'
मुंबई, । अगर आप कॉमेडी फिल्म देख रहे हैं तो आपको ऐसे कंटेंट की जरूरत है, जो आपके चेहरे पर हंसी ला सके। कॉमेडी फिल्म आपकी सभी समस्याओं को भुला देने का काम करती है। इस तरह की फिल्में आपका दिन बना सकती है। देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स एक अंग्रेजी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जो बेहद मनोरंजक है। इसे देखते समय आप एक पल के लिए बोर नहीं होंगे। द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स में तीन दोस्तों श्री, आदि और मानव की कहानी दिखाई गई है। इसमें श्री को अंधा, आदि को बहरा और मानव को गूंगा दिखाया गया है। वह अपनी शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद एक जासूसी एजेंसी शुरू करने की एक हास्यपूर्ण यात्रा की शुरूआत करते हैंं। वह अपने तरीके से समस्याओं को और जटिल बना देते हैं। जब वे मामलों की जांच करने की कोशिश करते हैं तो उनकी हरकतें कई हास्यास्पद स्थितियांं पैदा करती हैं। श्री, आदि और मानव के साथ, निर्देशक परितोष पेंटर अनोखे किरदार बनाने की कोशिश करते हैं जो अपने मजेदार कृत्यों लोगों को हंसाते रहते हैं। दर्शकों को हंसाने के उनके गुदगुदाने के तरीके, फिल्म का बड़ा हिस्सा है। सिद्धार्थ जाधव, जयेश ठक्कर और विष्णु मेहरा आश्चर्यजनक रूप से प्रफुल्लित करने वाले हैं। वे फिल्म को अधिक देखने योग्य और काफी हद तक मनोरंजक बनाते हैं। उन्होंने अपने पात्रों को बेहतर तरीके से स्क्रीन पर जीवंत किया है। इस बेहतरीन कॉमेडी फिल्म के अन्य कलाकारों का शानदार प्रदर्शन भी सराहनीय है। जॉनी लीवर, श्वेता गुलाटी, तेजस्विनी लोनारी, भरत दाभोलकर, विजय पाटकर, रेशम टिपनिस, निनाद कामत और जेसी लीवर ने दर्शकों को हंसाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में स्मार्ट वन लाइनर, कॉमिक पंचलाइन, हास्य और विचित्र मोड़ के साथ बेहतर स्टार कलाकारों द्वारा शीर्ष प्रदर्शन और मजेदार संगीत है। द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स एक पैसा वसूल फिल्म है, जिसका बड़े पर्दे पर आनंद लिया जाना चाहिए। यह इतनी हल्की-फुल्की और मनोरंजक फिल्म है कि आप इसे अपने पूरे परिवार के साथ देखना पसंद करेंगे। इसे किसी भी कीमत पर देखना न भूलें। फिल्म: द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स (सिनेमाघरों में प्रदर्शित) अवधि: 2 घंटे 13 मिनट निर्देशक: परितोष पेंटर निर्माता: राजीव कुमार साहा सह-निर्माता: सेजल दीपक पेंटर, मंगेश जगताप कलाकार: जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, जयेश ठक्कर, श्वेता गुलाटी, तेजस्विनी लोनारी, भरत दाभोलकर, विजय पाटकर, रेशम टिपनिस, विष्णु मेहरा, निनाद कामत और जेसी लीवर। संगीत निर्देशक: कश्यप सोमपुरा
सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'काम चालू है' दर्शकों के दिलों में बनाएगी खास जगह : राजपाल यादव
मुंबई, राजपाल यादव स्टारर अपकमिंग स्ट्रीमिंग फिल्म काम चालू है जिंदगी की असली कहानी पर आधारित है। फिल्म सड़क पर पड़े गड्ढों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों की ओर लोगों का ध्यान खींचती हैं। फिल्म में राजपाल यादव मनोज पाटिल के किरदार में हैं, जिसकी दुनिया उनकी बेटी गुड़िया और पत्नी राधा के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बेटी के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करना उसके जीवन का मिशन है। गुड़िया के क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेक्शन होने से वह काफी खुश हैं। इस बीच उसकी जिंदगी में भयानक मोड़ आता है, जब प्रशासन की गलती के चलते उसकी बेटी की जान सड़क दुर्घटना में हो जाती है। सड़क पर गड्ढे के चलते उसकी बेटी हादसे का शिकार हो जाती है। इसके बाद वह अधिकारियों के खिलाफ एक मिशन शुरू करता हैं, जो काफी असाधारण है। फिल्म काम चालू है को पलाश मुच्छल ने निर्देशित किया है। पलाश ने ही राजपाल यादव के साथ फिल्म अर्ध बनाई थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, राजपाल ने कहा, अर्ध में पलाश के साथ काम करना बेहतरीन था और इसलिए, जब उन्होंने मुझसे काम चालू है के बारे में बात की, तो मैंने तुरंत हां कर दी। फिल्म में दिल छू लेने वाली कहानी है, इसमें माता-पिता एक दुखद दुर्घटना के चलते अपने बच्चे को खो देते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के चलते दर्शक इससे आसानी से जुड़ सकेंगे। मैं फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि यह उनके दिलों में खास जगह बनाए रखेगी, जैसा कि मेरे दिल में है। फिल्म में जिया मानेक और कुरंगी नागराज भी लीड रोल में हैं। पलाश ने कहा, काम चालू है हमारे समाज में अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले मुद्दे पर आधारित है। हर प्रोजेक्ट के साथ, मेरा मकसद दर्शकों के साथ जुड़ना है, और यह फिल्म बिल्कुल ऐसी ही है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म का आनंद लेंगे और एक नई उम्मीद के साथ वापस लौटेंगे। बेसलाइन स्टूडियोज और पाल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले बेसलाइन वेंचर्स द्वारा निर्मित, काम चालू है 19 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी।
अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी अपनी पर्सनल लाइफ को टाइम देंंगी नेहा धूपिया
मुंबई, । एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी एक मां, अभिनेत्री, दोस्त और साथी के रूप में समय निकालने की कोशिश करेंगी। नेहा ने अभी-अभी नो फिल्टर नेहा किया है। एक्ट्रेस के पास विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ थेरेपी शेरेपी के अलावा ओटीटी शो बैड न्यूज और ब्लू 52 नामक एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है। नेहा ने आईएएनएस से कहा, मैं वर्तमान में चार प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं। नो फिल्टर नेहा के अलावा मेरे पास एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म भी है। मुझे लगता है कि इस साल मेरे पास बहुत काम है। पिछले साल भी मैंने काफी कुछ किया था। वह इस बात से सहमत हैं कि व्यस्त कार्यक्रम का कार्य-जीवन संतुलन पर प्रभाव पड़ सकता है। नेहा ने कहा: यह मेरे लिए एक व्यस्त दौड़ रही है और मुझे ऐसा लगता है कि कभी-कभी काम से जीवन थोड़ा असंतुलित हो जाता है। उन्होंने आगे कहा, मैं अपने काम के चलते एक मां, एक पेशेवर, एक अभिनेत्री, निर्माता, होस्ट, एक दोस्त और एक साथी के रूप में दूर नहीं जा रही हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मुझे हर चीज करने के लिए समय मिले, जिसमें मैं खुशी ढूंढती हूं।