देश-विदेश
प्रधानमंत्री मोदी आज से ब्रुनेई-सिंगापुर की यात्रा पर
नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 से 5 सितंबर के बीच ब्रुनेई एवं सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे. वह द्विपक्षीय वार्ता के लिए ब्रुनेई की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. पहले कार्यकाल के आखिर में उन्होंने सिंगापुर की यात्रा की थी.
गौ तस्करी के शक में 12वीं के छात्र का मर्डरः 20 किमी तक पीछा करने के बाद मारी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद (Faridabad) में गौ तस्करी (Cow smuggling) के शक में 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अनिल कौशिक, वरूण, कृष्ण, सौरव और आदेश के रूप में हुई है। सभी गोरक्षक बताए जा रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) आरोपी गोरक्षकों से पूछताछ कर रही है।
कौन हैं महरंग बलोच? जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की नाक में कर दिया दम, बोलीं- इतनी लाशें देखीं... अब मौत भी नहीं डराती है
नई दिल्ली। 1948 से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान में शुरू हुआ प्रतिरोध इन दिनों चरम पर है। बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLA) पूरी ताकत के साथ पाकिस्तानी फौज को निशाना बना रही है। एक तरफ जहां बीएलए के हमलों ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार की चिंता बढ़ा दी तो वहीं 31 वर्षीय बलूची महिला महरंग बलोच ने नाक में दम कर दिया है। महरंग बलोच अंहिसा के साथ आंदोलन को बढ़ाने में विश्वास रखती हैं।
बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने कहा – अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या…
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन का कहना है कि अगर उनके देश की अदालत आदेश जारी करें तो वो पूर्व PM शेख हसीना को भारत से वापस लाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत पर निर्भर करता है कि वह हसीना को वापस भेजे या नहीं.
हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख बदली
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा में मतदान की तिथि में बदलाव किया है। अब सूबे में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने पहले चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर घोषित की थी अब इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया गया है। बताया जा रहा है कि तिथि में बदलवा विश्नोई समाज की मांग पर किया गया है।
कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत
झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत (10 candidates died) हो गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक परीक्षा रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
Manipur Violence: मणिपुर में फिर तनाव, उपद्रवियों ने फूंका BJP नेता का घर, इधर CM एन बीरेन सिंह के ऑडियो को लेकर सड़कों पर उतरे कुकी
Manipur Violence: देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पिछले साल ही हिंसा की आग में जल रहा है। कुकी (Kuki) और मैतेई (Meitei) समुदाय के बीच हिंसा की आग नहीं थम रही है। राज्य के चूड़ाचांदपुर में तुइबोंग उप-मंडल के पेनियल गांव में उपद्रवियों ने BJP नेता का घर फूंक दिया। वहीं दूसरी तरफ कुकी समुदाय ने आदिवासी बहुल इलाकों में तीन रैलियां निकालीं। इन रैलियों में उन्होंने अलग प्रशासन की मांग की और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के कथित वायरल ऑडियो क्लिप के खिलाफ विरोध जताया, जिसमें कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां सुनाई दे रहीं हैं। इससे हिंसा की आग और भड़क सकती है।
पीएम मोदी आज 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में रेल का संपर्क बढ़ाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। ये तीन ट्रेनें वर्तमान में संचालित 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगी, जो 280 से अधिक जिलों को जोड़ेंगी।
चीन के हाथों धोखा खा गया बांग्लादेश, ड्रैगन ने बेच दिए घटिया क्वालिटी के हथियार
ढाका। हथियारों के लिए चीन पर भरोसा करना बांग्लादेश को भारी पड़ा है। हाल ही में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के लिए चीन से खरीदे गए हथियारों की खराब गुणवत्ता की रिपोर्ट सामने आई थी। यह बांग्लादेश की सैन्य तैयारियों के साथ ही देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। बीजिंग के सैन्य हार्डवेयर पर भरोसा बांग्लादेश से सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के प्रयासों पर गंभीर परिणाम ला सकता है। ऐसे में ढाका को चीनी हथियारों पर अत्यधिक निर्भरता पर विचार करने की जरूरत है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 360 गांवों की महापंचायत का ऐलान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 15 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे को लेकर 360 गांवों के खाप नेताओं ने महापंचायत करने का फैसला किया है. पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर महाराष्ट्र की जनता से बोले- ‘चरणों में सिर रखकर माफी मांगता हूं- PM Modi On Shivaji Maharaj Statue
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने माफी मांग ली है। आज (शुक्रवार) को मुंबई के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में घटना पर दुख जताते हुए माफी मांगी। घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं वो हमारे आराध्य हैं। आज मैं अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। पीएम ने कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं हम उन्हें गाली नहीं देते हैं। इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी थी।
झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन BJP में हुए शामिल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आखिरकार BJP में शामिल हो गए हैं. रांची के धुर्वा स्थित शाखा मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में चंपाई सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता ली.
कोलकाता रेप एंड मर्डर : ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी , BJP ने कहा – चिट्ठी लिखने के बजाय ममता सवालों के जवाब दीजिए.
कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच चिट्ठियों पर सियासत . पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिछले खत को लेकर PM की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.
Quran: कहां लिखा है कि कुरान के अपमान पर मिले मौत की सजा?, इस्लामिक काउंसिल चीफ ने खोल दी कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों की पोल, बताया असली कानून
पाकिस्तान(Pakistan)-अफगानिस्तान (Afghanistan) समेत पश्चिमी एशिया के देशों से लगातार कुरान के अपमान और ईशनिंदा का हवाला देकर संबंधित व्यक्ति को फतवा जारी करने के साथ सिर कलम करने य़ा सरेआम मौत की सजा दी जाने की खबरें आए दिन आते रहती है। बड़ा सवाल यह कि क्या कुरान में ही कुरान के अपमान पर मौत की सजास देने की बात कही गई है, जैसा कि कट्टरपंथी मुस्लिम समूह कहते हैं। इसकी पोल खुद पाकिस्तान के एक इस्लामिक स्कॉलर डॉक्टर रागिब हुसैन नईम (Dr Raghib Hussain Naimi) ने खोल दी है। रागिब हुसैन नईम ने कहा कि मुस्लिम धार्मिक समूहों पर इस्लामिक कानून (Islamic Law) को अपने हिसाब से तोड़-मरोड़ कर लोगों के सामने पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लाम (Islam) की पवित्र किताब कुरान के अपमान पर कहीं भी मौत की सजा का जिक्र नहीं है। कुरान के अपमान पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। वहीं पैगंबर के अपमान पर मौत की सजा दी जाती है।
Triple E Mosquito Virus: Corona, Monkeypox और Chandipura के बाद दुनिया में कहर मचाने को तैयार ट्रिपल ई वायरस, अमेरिका में मौत के साथ दुनिया में की एंट्री,
लगता है दुनिया और वायरस के बीच चोली-दामन साथ वाला मामला हो गया है। एक वायरल से लोग राहत नहीं पाते हैं कि दूसरा वायरस अपना प्रकोप दिखाने के लिए तैयार हो जाता है। Corona, Monkeypox और Chandipura के बाद दुनिया में एक और वायरस कहर मचाने के तौयार है। इस वायरस का नाम ट्रिपल ई वायरस (Triple E Mosquito Virus) दिया गया है। अमेरिका में ट्रिपल ई वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। घटना न्यू हैंपशायर की है। अमेरिका (United States) में इस साल ट्रिपल ई वायरस के संक्रमण का यह पांचवां मामला है।
India-China: भारत के सामने झुका चीन! LAC को लेकर कही ऐसी बात कि मोदी सरकार की हो गई बल्ले-बल्ले
भारत-चीन ने अपने सीमा विवाद ( LAC- Line of Actual Control) को सुलझाने के लिए कदम तेज कर दिए है। इसी कड़ी में गुरुवार (29 अगस्त) को बीजिंग (Beijing) में ‘वर्किंग मैकेनिज्म ऑन कंसल्टेंशन एंड कोऑर्डिनेशन’ (डब्ल्यूएमसीसी) की 31वें दौर की बैठक हुई। सीमा विवाद में अबतक भारत को आंखें दिखा रहा चीन इस बार हुई बैठक के बाद शांत नजर आया। बैठक में दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव कम करने पर भी सहमति बनी। वहीं चीन भारत के साथ सीमा समझौते को मानने के लिए तैयार हो गया है। राजनीति दृष्टि से यह मोदी सरकार के लिए बड़ी कूटनीति जीत मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना की सफलता की झलक साझा की
प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना की सफलता की झलक साझा की