महिंद्रा जीवो 225 डीआई: शक्तिशाली और किसानों के लिए उपयुक्त मिनी ट्रैक्टर।
भारतीय कृषि के अंतर्गत आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी मशीनरी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. किसान अधिक जमीन के मालिक हों या कम भूमि के साथ छोटे और सीमांत किसान, इन सभी श्रेणी के किसानों को फसलों का उत्पादन अपने खेतों में करना होता है. बेहतर उत्पादन के लिए खेत की जुताई, गुड़ाई, लेवलिंग आदि सभी कार्य ट्रैक्टर से ही संभव हो पाते हैं. भारत में अलग-अलग ब्रांड के एक से बढ़कर एक ट्रैक्टर मॉडल बाजार में आ रहे हैं. इनमें कुछ मिनी ट्रैक्टर छोटे किसानों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं. इनमें से एक है.