"Vivo ने भारत में लॉन्च की अपनी नई V29 और V29 Pro स्मार्टफोन सीरीज: देखें फीचर्स और मूल्य"
जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज को 4 अक्टूबर यानी आज के दिन भारत में लॉन्च किया जा रहा है. कंपनी ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए है, जिसमें Vivo V29 और Vivo V29 Pro स्मार्टफोन शामिल है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 4500mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलेगा. इसके अलावा इस सीरीज की कीमत 40000 रुपये से कम होगी. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Vivo V29 को 2 वेरिएंट में लाया गया है. 8GB+128GB मॉडल के दाम 32,999 रुपये हैं. 12GB+256GB मॉडल 36,999 रुपये का है. इसे हिमालयन ब्लू, मैजेस्टिक रेड और स्पेस ब्लैक कलर्स में लाया गया है.
वहीं, Vivo V29 Pro के शुरुआती दाम 8GB+256GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये हैं. 12GB+256GB मॉडल 42,999 रुपये का है. इसे हिमालयन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर्स में लिया जा सकेगा। Vivo V29 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी. यह 10 अक्टूबर से सेल के लिए आएगा.
Vivo V29 को 17 अक्टूबर से सेल के लिए लाया जाएगा. दोनों ही फोन्स वीवो की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे. एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. ऑफलाइन खरीदारी पर भी छूट दी जाएगी.