JIO ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका: अनलिमिटेड प्लान हुए महंगे,
28-Jun-2024
Jio Hike Recharge Plan: अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. दरअसल, जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को चुपके से एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान शामिल हैं.
जानिए किस प्लान में कितनी हुई वृद्धि
मौजूदा प्लान की कीमत (₹) लाभ (अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस प्लान) वैधता (दिन) नई प्लान की कीमत (₹) मूल्य वृद्धि (₹)
155 2 जीबी 28 189 34
200 1 जीबी/दिन 28 249 49
230 1.5 जीबी/दिन 28 299 69
299 2 जीबी/दिन 28 349 50
349 2.5 जीबी/दिन 28 399 50
399 3 जीबी/दिन 28 449 50
479 1.5 जीबी/दिन 58 579 100
533 2 जीबी/दिन 56 629 96
395 6 जीबी 84 479 84
666 1.5 जीबी/दिन 84 799 133
710 2 जीबी/दिन 84 859 149
999 3 जीबी/दिन 84 1199 200
1559 24 जीबी 336 1899 340
2999 2.5 जीबी/दिन 365 3599 600
डेटा एड-ऑन प्लान्स
मौजूदा प्लान की कीमत (₹) डेटा नई प्लान की कीमत (₹) मूल्य वृद्धि (₹)
15 1 जीबी 19 4
25 2 जीबी 29 4
61 6 जीबी 69 8
पोस्टपेड प्लान्स
मौजूदा प्लान की कीमत (₹) लाभ (डेटा) बिल साइकिल नई प्लान की कीमत (₹) मूल्य वृद्धि (₹)
299 30 जीबी मासिक 349 50
399 75 जीबी मासिक 449 50
बता दें कि जियो प्लान्स की ये बढ़ी हुई कीमतें 3 जुलाई से लागू होने वाली है. वहीं, संभावना जताई जा रही है कि जियो के बाद अब एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने प्लान्स महंगे कर सकते हैं.