व्यापार

Tata Motors और Hero ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, जानिए कितने प्रतिशत महंगी हुई गाड़ियां…

 Tata Cars to Get Expensive in July 2024 : आज (1 जुलाई) से हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स की गाड़ियां महंगी हो गई हैं. हीरो कंपनी ने कुछ चुनिंदा गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. वहीं, टाटा मोटर्स ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.


गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले पर दोनों कंपनियों ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है. टाटा ने 19 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी, जबकि हीरो मोटोकॉर्प ने 24 जून को यह जानकारी दी.

टाटा मोटर्स का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी कमर्शियल वाहनों की रेंज पर लागू होगी और अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग होगी. वहीं, हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी वाहनों पर लागू नहीं होगी.

टाटा मोटर्स का सालाना मुनाफा 1000% बढ़ा (Tata Cars to Get Expensive in July 2024)
वित्त वर्ष 2024 में टाटा मोटर्स का मुनाफा 1000% से भी ज्यादा बढ़कर 31,807 करोड़ रुपये हो गया. वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 2,689 करोड़ रुपये था. 10 मई को टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए.

वहीं, चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के तीन महीनों में टाटा मोटर्स का सालाना मुनाफा 218.93% बढ़कर 17,528.59 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 5,496.04 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था.


सालाना रेवेन्यू रिकॉर्ड 4.37 लाख करोड़ पर पहुंचा
टाटा मोटर्स का पूरे साल (2023-2024) का रेवेन्यू बढ़कर 4.37 लाख करोड़ हो गया, जो किसी भी साल में कंपनी का सबसे ज्यादा रेवेन्यू रिकॉर्ड है. वित्त वर्ष 2022-2023 में रेवेन्यू 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा. यानी रेवेन्यू में 26.58% की बढ़ोतरी हुई है.

चौथी तिमाही में मुनाफा 18% बढ़कर ₹1,016 करोड़ हुआ
दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा साल-दर-साल 18% बढ़कर 1,016.05 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 858.93 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 56.21 लाख वाहन बेचे कंपनी ने 2024 की चौथी तिमाही यानी Q4FY24 में 13.92 लाख यूनिट मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे, जबकि Q4FY23 में 12.70 लाख यूनिट बेचे गए. पूरे वित्त वर्ष में बेचे गए वाहनों की संख्या 56.21 लाख रही. 2023 में यह 53.29 लाख होगी.

Leave Your Comment

Click to reload image