Vodafone Idea (Vi) का सबसे सस्ता प्लान, फ्री डेटा के साथ 95 रुपये में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन
09-Jul-2024
Vodafone Idea यानी Vi देश की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है. इसके पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं. इनमें सुपर फास्ट डेटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग तक दी जा रही है. इन ही में से एक ऐसा सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसमें OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है. इसकी कीमत 100 रुपये से कम है. सबसे अच्छी बात यह है कि प्रीपेड पैक सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है. आइए जानते हैं इस वीआई प्लान (Vi Plans) के बारे में…….
इन बैनिफिट्स के साथ मिलेगा ये प्लान
अगर हम बाकी कंपनियों के सस्ते प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बैनिफिट्स और वीआई (Vi) में मिलने वाले बैनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 4 जीबी डेटा मिलेगा. इसके अलावा जिन लोगों को SonyLiv पसंद है, उनको ये प्लान काफी पसंद आने वाला है. कंपनी 95 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन दे रही है. वहीं इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा यूजर्स को नहीं मिलेगी, इसके लिए उन्हें अलग से रिचार्ज करवाना होगा.
ऐसे कर पाएंगे भारी बचत
बता दें कि SonyLiv का मंथली सब्सक्रिप्शन 399 रुपये में आता है. इस प्लान में 5 डिवाइस में लॉगिन कर सकते हैं. हालांकि Vi यूजर्स मात्र 95 रुपये में 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं. इस तरह से आप सस्ते में सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन हासिल करके भारी बचत कर पाएंगे.