व्यापार

16 अगस्त को लॉन्च होगी अपडेटेड Lamborghini Huracan सुपरकार, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

  लेम्बोर्गिनी अपनी नई कार अगस्त में पेश करने वाली है, जो लेम्बोर्गिनी हुराकैन की सक्सेसर होने वाली है. जिसका नाम लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो हो सकती है. कंपनी आगामी मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि इसमें लेम्बोर्गिनी के 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 यूनिट के बजाय 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया जाएगा. यह हाइपरकार, GTP और IMSA स्पोर्ट्सकार चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बनाई गई है. आइए जानते हैं कि इसमें और क्या फीचर्स होने वाले है.




टेस्टिंग में सामने आए हाइलाइट्स Lamborghini के नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. इसके फ्रंट में पतली, स्लिट जैसी हेडलाइट्स और सामने के बम्पर पर हेक्सागोनल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं. वहीं सुपरकार का सिल्हूट अपने पुराने मॉडल के समान नजर आता है, जिसमें नीचे की ओर झुके हुए लो-स्लंग हुड, शॉर्ट ग्लासहाउस और एक चौड़ा रियर सेक्शन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स हैं. जबकि, इसके रियर में समान टेल लैंप मिलने की उम्मीद है, जिसमें दो टेल लैंप यूनिट के बीच में एग्जॉस्ट लगा होगा.

कैसा होगा नई लेम्बोर्गिनी का पावरट्रेन

इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन देखने के लिए मिलेगा, जो 778bhp की पावर और 730Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंटीरियर की जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि केबिन में 8.4-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9.1-इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले देखने के लिए मिलेगा.


लेम्बोर्गिनी Huracan की सक्सेसर को 16 अगस्त को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी लॉन्च करने की तारीख को जारी करने के साथ ही अपनी दूसरी तिमाही और छमाही के परिणामों का खुलासा किया.

Leave Your Comment

Click to reload image