व्यापार

निवेशकों की झोली भरने आ रहा Gala Precision Engineering का IPO, इस दिन होगा ओपन

  गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ कल खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ के लिए 4 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे।



गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग इस इश्यू के जरिए कुल ₹167.93 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹135.34 करोड़ मूल्य के 2,558,416 नए शेयर जारी कर रही है। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए ₹32.59 करोड़ मूल्य के 616,000 शेयर बेच रहे हैं।

न्यूनतम और अधिकतम कितना पैसा निवेश किया जा सकता है?
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹503 से लेकर ₹529 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 28 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। अगर आप आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड ₹529 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं तो इसके लिए आपको ₹14,812 का निवेश करना होगा।

वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 364 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से ₹192,556 का निवेश करना होगा।

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित किया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।

फरवरी 2009 में गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग की स्थापना की गई थी
फरवरी 2009 में गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड की स्थापना की गई थी। कंपनी डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स (DSS), कॉइल और स्पाइरल स्प्रिंग्स (CSS) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन (SFS) जैसे सटीक कंपोनेंट बनाती है।

क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता के लिए जारी करती है, तो उसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने की बजाय कुछ शेयर जनता को बेचकर या नए शेयर जारी करके पैसे जुटाती है। इसके लिए कंपनी IPO लाती है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image