व्यापार

Share Market में लौटी हरियाली, जानिए क्या है Sensex और Nifty का ताजा Update…

  शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को बढ़त देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है.




वहीं, निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की तेजी है. यह 24,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 50 के 25 शेयरों में गिरावट है और सिर्फ 23 में तेजी है. आईटी और एफएमसीजी शेयरों में तेजी है.

गाला प्रिसिजन का शेयर 41% ऊपर लिस्ट हुआ गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर एनएसई पर 36.3% प्रीमियम के साथ 721.1 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं, बीएसई पर यह 41.8% प्रीमियम के साथ 750 रुपये पर लिस्ट हुआ. इश्यू प्राइस 529 रुपये था.

जापान के निक्केई में 2.14% की गिरावट (Share Market Update)
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 2.14% और हांगकांग के हैंगसेंग में 1.83% की गिरावट आई. चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.93% और कोरिया के कोस्पी में 0.78% की गिरावट आई.

6 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाउ जोंस 0.54% की गिरावट के साथ 40,755 पर बंद हुआ. वहीं, नैस्डैक 0.25% की बढ़त के साथ 17,127 पर बंद हुआ. एसएंडपी500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ.

शुक्रवार को बाजार में गिरावट आई थी
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1017 अंकों (1.24%) की गिरावट के साथ 81,183 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 292 अंक (1.17%) गिरकर 24,852 पर बंद हुआ.

 

Leave Your Comment

Click to reload image