भारत,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ह्यूस्टन में इंडिया हाउस में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में शामिल हुए. यहां हरदीप पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के बारे में बताया. पुरी ने ग्लोबल एनर्जी सेक्टर, खासतौर से ग्रीन हाइड्रोजन और एयरोस्पेस में ह्यूस्टन के इम्पोर्टेंट रोल पर भी जोर दिया. उन्होंने भारत की ग्रोथ की सराहना करते हुए कहा कि देश 2019 में 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है, जिसने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है.
25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इन्वेस्टमेंट
मंत्री ने भारत सरकार की एम्बीशियस अर्बन डेवलपमेंट इनिशिएटिव की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि देश ने 2017 से 2024 तक शहरी योजनाओं के लिए 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1.57 लाख करोड़ रुपए) का इन्वेस्ट किया है.
एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़कर 150 होगी
उन्होंने इस इन्वेस्ट की तुलना हर साल एक नया शिकागो बनाने से की, जिसमें नए मेट्रो सिस्टम और एयरपोर्ट्स समेत अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सिविल एविएशन सेक्टर काफी बढ़ने वाला है, एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 150 हो जाएगी.
पुरी ने एनर्जी इनोवेशन के लिए ह्यूस्टन को ग्लोबल हब के रूप में सराहा और कहा कि 2019 में "हाउडी मोदी" जैसे इवेंट्स ने भारत और अमेरिका के रिश्तों की मजबूती को दिखाया है. मंत्री ने अलग-अलग सेक्टर्स, खासतौर पर मेडिकल और इंजीनियरिंग में भारतीय प्रवासियों के योगदान की सराहना की. इसके साथ ही विदेश में रहते हुए भी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय से मिली आदर-सत्कार के लिए खुशी जाहिर की और भारत की ग्लोबल इमेज को बढ़ाने में उनके रोल की भी तारीफ की.