MP-CG में किस भाव में मिल रहा पेट्रोल और डीजल, जानिए आज का ताजा रेट
26-Sep-2024
आमतौर पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है, जिसके बाद नई दर जारी की जाती है. भारत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी), भारत पेट्रोलियम, रिलायंस और आईजीएल जैसी लोकप्रिय ईंधन कंपनियां हैं और इनके देशभर में सबसे ज्यादा ईंधन स्टेशन हैं.
आज यानी 25 सितंबर 2024 की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की दरों में बदलाव नहीं हो रहा है, लेकिन राज्य स्तर पर विभिन्न करों के कारण कीमतों में अंतर है. आइए जानते हैं आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?
देश के 5 महानगरों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये है.
बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये है.
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपये है.
चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये है.
बेंगलुरु में डीजल की कीमत 88.95 रुपये है.
एमपी और सीजी में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 100.39 रुपये और डीजल 93.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं एमपी में पेट्रोल 106.47 और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर है.
हर दिन अपडेट होती हैं ईंधन की कीमतें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में हर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं, जिसके बाद ताजा रेट जारी किए जाते हैं. साल 2017 से लगातार ऐसा हो रहा है.
ऐसे चेक करें ईंधन की दरें:
आप भारतीय तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से पेट्रोल और डीजल की दरें चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप भारतीय तेल कंपनियों के एसएमएस नंबर पर मैसेज करके भी अपने शहर के ईंधन की दरें जान सकते हैं.
इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को भी इसी तरह का एसएमएस 9223112222 पर भेजना होगा. वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPrice <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर एसएमएस करना होगा.