व्यापार

UltraTech Cement Q2 Net Profit: अल्ट्राटेक सीमेंट को जोरदार झटका, मुनाफे में 36 प्रतिशत गिरावट, जानिए कितने हजार करोड़ है रेवेन्यू…

 UltraTech Cement Q2 Net Profit: आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का समेकित लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में साल-दर-साल (YoY) 36% गिरकर 820 करोड़ रुपये रह गया. एक साल पहले इसी तिमाही (Q2FY24) में कंपनी को 1,280 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था.



आज (21 अक्टूबर) कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं. अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2.08% गिरकर 10,839 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में शेयर में 30.19% की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 3.12 लाख करोड़ रुपये है.

राजस्व 2.36% गिरकर ₹15,634 करोड़ रहा
अल्ट्राटेक सीमेंट के परिचालन से राजस्व में भी साल-दर-साल आधार पर 2.36% की गिरावट आई है. वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व ₹15,634 करोड़ रहा. एक साल पहले वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में राजस्व ₹16,012 करोड़ था.


आय 2.00% गिरकर ₹15,855 करोड़ रही
दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 2.00% गिरकर 15,855 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16,179 करोड़ रुपये थी. वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी की कुल आय में 13.05% की गिरावट आई.

UltraTech Cement Q2 Net Profit: समेकित यानी पूरी कंपनी की रिपोर्ट
कंपनियों के नतीजे दो हिस्सों में आते हैं- स्टैंडअलोन और समेकित. स्टैंडअलोन केवल एक इकाई के वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है. जबकि समेकित या समेकित वित्तीय रिपोर्ट पूरी कंपनी की रिपोर्ट प्रदान करती है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image