व्यापार

स्थानीय बाजारों और स्वदेशी उत्पादों पर ध्यान आकर्षित कर रहा कैट का वोकल फॉर लोकल

रायपुर, 29 अगस्त। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स छत्तीसगढ़ ने इस त्यौहार सीजऩ पर विशेष अभियान आया त्यौहार दृ चलो बाज़ार शुरू किया है। श्री पारवानी ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय बाज़ारों और स्वदेशी उत्पादों की ओर आकर्षित करना है, जिससे वोकल फॉर लोकल की सोच को सशक्त बनाया जा सके। अभियान के मुख्य उद्देश्य-प्रदेश के स्थानीय व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना। उपभोक्ताओं को सुरक्षित और विश्वसनीय खरीदारी का अनुभव दिलाना। स्वदेशी उत्पादों की बिक्री से रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती देना। टवबंस वित स्वबंस के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देना। श्री पारवानी ने बताया कि हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि त्योहारों की खरीदारी अपने नज़दीकी बाज़ार और स्वदेशी उत्पादों से करें। इससे स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया प्रचार, रैलियाँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image