छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रिसर्च मैथडलॉजी कोर्स के अंतर्गत डॉ. विमल त्रिवेदी की विशेषज्ञता से शासकीय दूधाधारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विचार-विमर्श"


शासकीय दूधाधारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर दिनाँक 24 अगस्त को रिसर्च मैथडलॉजी कोर्स के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. विमल त्रिवेदी एसोसिएट प्रोफेसर (सेवानिवृत्त),सूरत ने रिसर्च मैथडलॉजी के संबंध में बताया - जनसंख्या के आधार पर अगर हमें डाटा लेना है ,इसका सैम्पल साईड क्या है? जैसे- छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों में से 4 जिले का जनसंख्या के आधार पर अगर डाटा लेना है तो उसके लिए सबसे पहले पैरामीटर बनाना होगा।

कौन सा जिला पिछड़ा और कौन सा विकसित है। विकसित जिला है लेकिन ब्लॉक विकसित नही है। इसका रिजल्ट तभी निकलेगा जब हम अपने शोध में पैरामीटर बतायेंगे। इसके लिए JASP, SPSS सॉफ्टवेयर है। सोशल साइंस में कंटेंट एनालिसिस होता है। इसमें न्यूज़ पेपर के कंटेंट को एनालिसिस करना होता है। कंटेंट एनालिसिस में प्रमाणिकता जरूरी है। कंटेंट में साक्षात्कार को भी लिया जा सकता है।

बातचीत को रिकॉर्ड कर शोध में प्रयोग किया जा सकता है। डेटा एनालिसिस से रिव्यूह ऑफ़ लिटरेचर को चैलेंज किया जा सकता है। सोशल साइंस में तीन प्रकार की चीज़ें होती हैं- स्टडी, हाइपोथीसिस और चरों का मापन । द्वितीय सत्र में डॉ. विनोद कुमार अहिरवार ,ग्रंथपाल ,वी.व्हाई. महाविद्यालय दुर्ग ने शैक्षणिक डाटा बेस और पुस्तकालय के सूचना स्त्रोत पर चर्चा की । कोर्स की संयोजक डॉ. उषाकिरण अग्रवाल ने प्रतिभागियों को लॉफिंग योगा कराया। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. अजीत हुंदैत ने वक्ताओं को शॉल, श्रीफल से सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image