"यूपीआई से टैक्स लेने की शुरुआत: छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने की अच्छी पहल"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यूपीआई से टैक्स लेने की शुरुआत हो गई है. स्थानीय लोग अब सीधे पंचायत के खाते में टैक्स की राशि जमा कर रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायतों में यूपीआई से टैक्स लेने की शुरुआत की गई है.
ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने एवं लेन-देन की प्रक्रिया को सरल बनाने पंचायतों के यूपीआई आईडी बनाए गए हैं. स्थानीय लोग अब सीधे पंचायत के खाते में टैक्स की राशि जमा कर रहे हैं. इस पहल के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया है.