"स्वच्छ भारत अभियान: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान का आयोजन"
रायपुर: भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 18 सितम्बर को स्वच्छ स्टेशन परिसर थीम पर रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर निरीक्षण और श्रमदान किया गया। इसी कड़ी में रायपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती मेघा अग्रवाल ने रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, रेल पटरियों व स्टेशन शौचालय आदि सफ़ाई के व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन स्टाफ व सफाई कर्मचारियों को निर्देश भी दिए कि सभी प्लेटफॉर्म पर उचित सफाई व्यवस्था प्रतिदिन होनी चाहिये।
रायपुर मंडल के सभी स्टेशनो के प्लेटफार्म की सफाई स्टेशन सफाई कर्मचारियों के साथ उपकरण और सुरक्षात्मक गियर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। रंग कोड के आधार पर कूड़ेदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। रायपुर स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों के सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशनों के परिसरों को बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई । स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म सामान्यतः ज्यादा गंदे होने वाले जगहों की साफ-सफाई की गई तथा कचरों का निष्पादन किया गया ।
इसके साथ ही स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे किसी भी तरह का कचरा स्टेशन परिसरों,प्लेटफार्म और पटरियों पर न फेके उसे डस्टबीन में ही डाले । स्टेशनों के परिसरों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें।