"भाजपा की परिवर्तन यात्रा: बलौदाबाजार में फूलों से हुआ स्वागत, अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर साधा हल्ला"
बलौदाबाजार: दंतेवाड़ा से आरंभ हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज बलौदाबाजार पहुंची. नगर प्रवेश करते ही परिवर्तन यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया. लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए परिवर्तन यात्रा दशहरा मैदान पहुंची. जहां विशाल आमसभा का आयोजन हुआ. प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्तमान कांग्रेस सरकार सहित राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर हल्ला बोला. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेता केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, सतनाम समाज के गुरु बालक दास सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से कसडोल विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा और पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में केवल घोटाले हो रहे है जिसका पैसा इनके विधायक खा रहें है तभी तो इनके विधायकों के यहां गड्डी गड्डी पैसों का बंडल मिल रहा है. कांग्रेस के राज में केवल घोटाला हो रहा है तभी तो लगातार ईडी, आईटी के छापे पड़ रहें है और इनके नेता अधिकारी जेल जा रहें है.