छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

"बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रीगण को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी: अमृत भारत स्टेशन योजना"

 


बिलासपुर: रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी चल रही है. अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री के द्वारा देश के 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों के साथ बिलासपुर स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य का भी शिलान्यास किया गया. लगभग 28 एकड़ में विस्तृत बिलासपुर स्टेशन को आने वाले 40 – 50 सालों के यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख कर इस वृहत कार्य की योजना बनाई गई है.

बिलासपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने का लक्ष्य रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है. रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

Leave Your Comment

Click to reload image