"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर में 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया"
बलरामपुर |
27-Sep-2023
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से बलरामपुर जिले के तीनों विधानसभाओं में विकास कार्यों की सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने आज वर्चुअली इन कार्यों का भूमि पूजन किया.
बलरामपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, महाविद्यालय, उप तहसीलों के भूमि पूजन सहित अनेक विकास कार्यों की सौगात आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन ने जिला आडिटोरियल में किया गया था.