"महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं का प्रदर्शन: मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन जारी, अनोखे तरीके से किया विरोध"
रायपुर: महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याता अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. तूता धरना स्थल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन जारी है. जहां अतिथि व्याख्याताओं ने मुंडन करवाकर अनोखे तरीके विरोध जताया.
बता दें कि, अतिथि व्याख्याताओं का कहना है कि, हमारी जॉब सुरक्षित नहीं है. हमें कब बाहर निकाल दिया जाए इसका कोई पता नहीं होता है. मासिक वेतन-पूरे 12 माह का भुगतान किया जाए. काल खंड के हिसाब से भुगतान बर्दाश्त नहीं करेंगे. मध्य प्रदेश की तरह 50 हजार एक मुश्त वेतनमान करने की मांग की है. वहीं मांग पूरी न होने चुनाव में सत्ता परिवर्तन की चेतावनी दी गई.