छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत: विशाल जनसभा में संबोधन का आयोजन

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचेंगे। जहाँ वे साइंस कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। पांच साल में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर का दौरा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने दो परिवर्तन यात्रा निकाली है। जो दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू होकर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में पहुंची। दोनों यात्रा का समापन एक साथ आज 30 सितंबर को बिलासपुर में हो रहा है।

इस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी आज दोपहर 2:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीपेड से सभास्थल तक होगा रोड शो, दोपहर 2:30 बजे पीएम मोदी सभा को करेंगे संबोधित, दोपहर 3:50 बजे बिलासपुर से रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से एडीजी, आईजी, डीआईजी और 10 आईपीएस सहित एएसपी और डीएसपी समेत 1200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image