छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

"मोदी छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बातें, कांग्रेस को मौका मिला तो राज्य को बर्बाद करेगी"


बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के आवासहीन गरीबों को गारंटी दी कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में आवास से वंचित गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्का मकान देने का निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है। यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। किसानों को गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों माताओं बेटियों को दी गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना में आपको बैंक में गारंटी नहीं मांगी जाएगी। मोदी ने पहले ही गारंटी दे दी है।

परिवर्तन यात्राओं के संगम अवसर पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में करीब दो लाख की भीड़ को मंत्र मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ रथ पर सवार होकर जनता के बीच से गुजरते हुए मंच तक का सफर तय किया। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Leave Your Comment

Click to reload image