"पं. रवीशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित, वृद्ध दिवस पर सेवानिवृत वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया"
पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित की गई ।इस श्रमदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो.सच्चिदानंद शुक्ल, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल , रासेयो समन्वयक डॉ. एल.एस. गजपाल, डॉ. बी. हसन ,डॉ.बी.एल. सोनेकर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत साहू, डॉ.मनीषा गर्ग, डॉ. कमलेश शुक्ला, डॉ.सुनीता चनसोरिया, विवि के प्राध्यापकगण, सहित विवि अध्ययनशाला, महंत महाविद्यालय, देवेंद्र नगर गर्ल्स महाविद्यालय, दुर्गा महाविद्यालय, विप्र महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवक बड़ी संख्या में भाग लिए ।वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत वरिष्ठजनों को साल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।