"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर जयतु सा व मठ में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि और सम्मान"
रायपुर: पुरानी बस्ती स्थित जयतु साव मठ मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 जयंती समारोह सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर विशेष रूप से कांग्रेस नेता विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर महंत रामसुंदर दास ट्रस्टी अजय तिवारी एवं महेंद्र अग्रवाल भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं एवं सदस्य तथा भारत सेवा संघ के सदस्य विशेष रूप से सम्मिलित हुए सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सर्वप्रथम प्रार्थना के माध्यम से उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी गई वहीं आयोजन में अनेक वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मठ के गांधी भवन में पहुंचे थे और विश्राम करने के साथ ही स्वाधीनता आंदोलन को गति प्रदान की थी आयोजन में आमंत्रित संस्थाओं की ओर से ट्रस्टी अजय तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया