"विधान सभा परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित"
रायपुर |
02-Oct-2023
छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ जी के जयंती पर आज विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया ।