"कांग्रेस से जोगी के बाद अब रायपुर में भाजपा के सदस्यता ग्रहण का दावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की स्पष्ट बात"
भाजपा का कारवां बढ़ रहा है...?
कांग्रेस फिर जोगी कांग्रेस से होते हुए आज 7 अक्टूबर दिन शनिवार को रायपुर के रावण भाटा में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बेमेतरा के किसान नेता योगेश तिवारी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं उन्हें सदस्यता दिलाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडवीया नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं...?
इस बड़े आयोजन में बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय पूर्व मंत्री वर्तमान रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे...
हाल ही में जोगी कांग्रेस से कुछ महीने पहले भाजपा की सदस्यता लेने वाले रोहित साहू को केंद्रीय चुनाव समिति के अनुशंसा पर राजी म से भाजपा प्रत्याशी बनाया जा चुका है लेकिन कुछ ना समझ भाजपा कार्यकर्ता उसका विरोध कर रहे हैं जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
अरुण साव नए स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा.?