छत्तीसगढ़ / महासमुंद

"महासमुंद में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए कंट्रोल रूम का स्थापना"

 


महासमुंद : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान आम नागरिकों से फोन पर की गई शिकायते दर्ज करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कार्यालय कलेक्ट्रेट के स्थानीय निर्वाचन कक्ष क्रमांक 17 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 है। उन्होंने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित समयावधि के लिए लगाया है।

आदेशानुसार प्रातः 6ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक नमिता ठाकुर (मो.नं.- 8889586003) सहायक ग्रेड-03 कृषि एवं अजय कुमार सिन्हा(मो.नं.- 7771050456) सहायक ग्रेड-03 उद्यानिकी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक देवराज सिंह (मो.नं.- 6266588513) सहायक ग्रेड-03 महिला व बाल विकास एवं सौरभ साहू (मो.नं. 7748909668) सहायक ग्रेड-03 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातको. महाविद्यालय तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक कमल ध्रुव ( मो.नं.- 9754594292) सहायक ग्रेड-03 सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल एवं शिवम दुबे (मो.नं.- 9111154140) सहायक ग्रेड-03 जिला अस्पताल की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का पंजी में इंद्राज कर नोडल अधिकारी एमसीसी को प्रतिवेदन सौंपने कहा गया है।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image