छत्तीसगढ़ / दुर्ग

"विधायक को स्कूल में वोटिंग के लिए बच्चों से कराने का आरोप: जांच टीम गठित, दो दिनों में जवाब मांगा गया"

 

दुर्ग: दुर्ग विधायक अरूण वोरा को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर 2 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। विधायक पर शासकीय स्कूल में जाकर बच्चों को पेरेंट्स से कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने की अपील करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होने कांग्रेस को वोट देने पर स्कूल भवन बनवा देने की बात कही थी। इस मामले पर अब निर्वाचन अधिकारी ने जांच टीम गठित करने के साथ ही नोटिस जारी कर अरुण वोरा से दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।

गौतरलब है कि दुर्ग विधायक अरुण वोरा बुधवार 11 अक्टूबर की दोपहर जेआरडी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल गए थे। आरोप है कि वे यहां की प्राचार्य एस. संगीता नायर से मिले। प्राचार्य विधायक के साथ हर एक क्लास रूम पहुंची। विधायक ने बच्चों से मिलकर कहा कि वो अपने परिजनों से कांग्रेस को वोट देने के लिए कहें। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वो स्कूल में नया भवन बनवा देंगे। मीडिया के सामने जब स्कूली बच्चों ने विधायक के इस कथन की जानकारी दी, तो इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस पर संज्ञान लिया।

शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र मीणा ने एक जांच टीम का गठन किया। अधिकारियों की टीम जेआरडी स्कूल पहुंची,यहां टीम ने स्कूल के बच्चों और स्टॉफ का बयान लिया दर्ज किया गया है। जल्द ही टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेगी। वहीं इस मामले के मीडिया में आने के बाद विधायक अरूण वोरा ने ऐसी कोई बात स्कूलीं बच्चों को कहने से इंकार किया है। उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि वो स्कूल के सामने से गुजर रहे थे।

इसी दौरान देखा कि स्कूल में एक बच्ची बेहोश हो गई है। उन्हें बताया गया कि बच्ची ने भूत देख लिया और बेहोश हो गई। इसीलिए वो बच्चों को समझाने गए थे कि भूत प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती। उसके बाद वो वहां से दूसरे कार्यक्रम में चले गए। खैर इस पूरे मामले में हकीकत क्या है, ये तो निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सामने आ जायेगा। उधर निर्वाचन अधिकारी ने विधायक को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image