"छत्तीसगढ़ में AAP ने केजरीवाल की गारंटी के साथ घोषणा पत्र जारी किया, भरपूर नौकरियों और बिजली के बेहतर द्वार की बात की"
रायपुर |
06-Nov-2023
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल की गारंटी के नाम से आप ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।
AAP ने ऐलान किया है कि पार्टी की सरकार बनी, तो सभी विभागों के संविदा व अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जायेगा। 10 लाख लोगों को नौकरी और 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की भी घोषणा की गयी है। 300 यूनिट बिजली फ्री और बकाया बिल को माफ करने का भी ऐलान किया है।