छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम: 'तेंदूपत्ता हरा सोना है, कांग्रेस ने काला सोना बनाया'"


रायपुर: अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, आदिवासी परिवार के लिए तेंदूपत्ता हरा सोना है. इसे काला सोना बनाने का काम कांग्रेस ने किया. कांग्रेस की सरकार ने तेंदूपत्ता के बोनस को नहीं दिया. बीमा राशि का भुगतान भी कांग्रेस ने नहीं किया.

मरकाम ने कहा, हम चरण पादुका प्रदान करते थे, छात्रवित्त देते थे. कोरोना काल में 17 हजार आदिवासी संग्राहकों को बीमा राशि नहीं मिली. कांग्रेस तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ छल करती रही. भाजपा ने संकल्प पत्र में 5500 में तेंदूपत्ता की खरीदी,चरण पादुका, 15 दिन तक खरीदी का वादा किया है.


 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image