"रायपुर की तीरंदाज अमीषा चौरसिया ने गोवा में राष्ट्रीय खेलों में ब्रोंज मेडल जीता"
रायपुर: भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर के तीरंदाज अमीषा चौरसिया ने 37 में राष्ट्रीय खेल गोवा में ब्रोंज मेडल जीता यह एथलीट पिछले 1 साल से भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर रायपुर में कोच सतीश दुबे की देखरेख में अभ्यासरत है।
दिनांक 29अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल ,गोवा में ब्रोंज मेडल जीत कर भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर का नाम रोशन किया।
ज्ञात हो की साई रायपुर से 2 खिलाड़ी नेशनल गेम्स में हिस्सा लिए थे जिनमे एक खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का वही दूसरा खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व किया।
अमीषा चौरसिया व्यक्तिगत स्पर्धा में 9वे रैंक पर रही ।
मिक्सड टीम इवेंट में गुजरात की टीम को मात देते हुए ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया।
उक्त सफलता पर केंद्र प्रभारी के सी त्रिपाठी,कोच सतीश दुबे,अकाउंटेंट स्वेता त्रिवेदी वार्डेन रविन्द्र चंद्र बागी,शांति यादव इत्यादि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य हेतु कामना किए।