छत्तीसगढ़ / रायपुर

"नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की जांच करने रायपुर पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और आयोग के प्रेक्षक"


रायपुर:
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले तथा भारत निर्वाचन आयोग के विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टूटेजा और सीएपीएफ (Central Armed Police Force) के नोडल अधिकारी महानिरीक्षक श्री साकेत कुमार ने आज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल और श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की।

उन्होंने इस दौरान जवानों के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश महादेव क्षीरसागर भी मुलाकात के समय मौजूद थे।

सुकमा और बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बलों के दो जवानों का रामकृष्ण केयर अस्पताल में और चार जवानों का श्री नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन जवानों को 7 नवम्बर को जगदलपुर से एयर एम्बुलेंस द्वारा रायपुर लाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image