छत्तीसगढ़ / रायपुर

"भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला: थाने में शिकायत दर्ज, घेराव के बाद कहा- हमले का मुकाबला करेंगे"


रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर दोपहर बाद प्रचार के दौरान हमला होने की सूचना मिली है वहीं समर्थकों ने हमले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल थाने में मौजूद थे और हमले को गंभीर बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है की बैजनाथ पारा में मदरसा के पास प्रचार के दौरान यह हमला हुआ है यह हमला एजाज देवरा और उनके भाई याया ढिबरा द्वारा करवाया गया है उनका कहना था कि इस हमले की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की जाएगी और हमले का जवाब निश्चित तौर पर दिया जाएगा

बता दे की भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बैजनाथ पार्क में प्रचार कर रहे थे उसे दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने उन पर हमला किया लेकिन वह बाल बाल बच गए क्योंकि उसे दौरान उनके साथ काफी समर्थक थे जिन्होंने घेर लिया और सुरक्षित मदरसा के अंदर ले गए जहां काफी देर तक सुरक्षित रखने के बाद पुलिस की पहुंचने के बाद बृजमोहन अग्रवाल बाहर निकले और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

वही कार्यकर्ता थाने को घेराव कर हमले की निंदा कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image