छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए छात्राओं ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला: बूढ़ेश्वर मंदिर चौक में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम"



लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जनजागरण व प्रेरित करने छत्रपति शिवाजी स्कूल, पुरानी बस्ती की तीन सौ छात्राओं ने आज बूढ़ातालाब के किनारे श्याम टाकीज़ चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक मानव श्रृंखला बनाई। छात्राओं ने यहां राहगीरों से मतदान करने की तथा इस हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की।

साथ ही मतदाता जनजागरण से संबंधित नारे जैसे "अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा मैं मतदान जरूर करुंगा","स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान हमको करना है मतदान","आओ मिलकर अलख जगाएं सौ प्रतिशत मतदान कराएं" आदि लगाए । इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नफीसा रंगवाला,मौली चटर्जी,निर्मला बिसेन,रुपा साहू,फरज़ाना हुसैन,मधुलिका मिश्रा, पूनम पांडेय, पुष्पा सोनी, ललिता सोनी,रुबी नासरे, रश्मि पाणीग्रही कृष्णा विशाल,मधुमति सोनकर, ज्योति रवानी,सुरेश यादव आदि के संयोजन में मानव श्रृंखला बनाई गई। 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image