छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ चुनाव: आरडीए विकास प्राधिकरण का आचार संहिता का उल्लंघन, डंके की चोट पर प्लाट बेचने का आरोप"


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 9 अक्टूबर को लागू हुई है।

इसके बाद आरडीए ने 11 सितंबर को कमल विहार (कौशल्या विहार) में प्लाट बेचने के रायपुर के तीन चार समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवाया और टेलिविजन चैनल में विज्ञापन चलवाया। 25 अक्टूबर और 8 नवंबर को चुनाव आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर प्लाट पर प्लाट बेच रहे हैं।

आचार संहिता लागू होने के बाद भी आरडीए व्दारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी काम करने पर मनाही है जिससे मतदाता प्रभावित हों।

चुनाव आचार संहिता के दौरान ढंके की चोट पर चुनाव आयोग को अंगूठा दिखाते हुए आरडीए व्दारा 25 अक्टूबर को टेन्डर कर कुछ लोगों को प्लाट बेच दिया है।

आरडीए पर ऐसे प्लाट बेचने पर रोक लगाते हुए यहां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटाया जाए। जो चुनाव आयोग को धत्ता बता कर प्लाट को टेन्डर पर टेन्डर कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचा कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिये.
 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image