छत्तीसगढ़: ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा सालाना 15 हजार रुपये, बीजेपी ने उठाए सवाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज महिलाओं के हित में बड़ा ऐलान किया है, सीएम ने राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत विवाहित और अविवाहित महिलाओं को सालाना 15 हजार रूपये देने की घोषणा की है. सीएम के इस ऐलान के बाद पूर्व मंत्री और राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले इस योजना की घोषणा क्यों नहीं की, प्रदेश की जनता उनकी किसी भी घोषणा पर विश्वास नहीं करेगी.
बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने जब महतारी वंदन योजना का ऐलान किया उसे बाद ही कांग्रेस ने इस योजना की घोषणा क्यों की. उन्होंने इसे पहले क्यों जारी नहीं किया, इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है. सीएम भूपेश के पूर्व की रमन सरकार के दौरान बाकया 2 साल के बोनस को दिलाने के बयान पर बृजमोहन ने कहा कि जो 5 साल में किसानों का 2 साल का बकाया बोनस नहीं दे पाए वे अब क्या देंगे.
बृजमोहन अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से विश्वास का वातावरण बनता है. उन्होंने देश के जन-जन और मन-मन में स्थान बनाया है. सीएम के राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत विवाहित और अविवाहित महिलाओं को सालाना 15 हजार रूपये देने की घोषणा पर बृजमोहन अग्रवाल ने एक्शन लेते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत की है. बृजमोहन ने निर्वाचन आयोग से 17 नवंबर तक चुनाव प्रचार से निलंबित करने की भी मांग की है.
दिवाली पर सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा
गौरतलब है कि दिवाली के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सलाना 15 हजार रुपए सालाना सरकार देगी. सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कांग्रेस सरकार बनने पर विवाहित, अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को राशि मिलेगी.