छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08% मतदान, नतीजे 3 दिसंबर को"

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (chhattisgarh election 2023 Election) के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान संपन्न हो गया है. 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. 3 दिसंबर को सभी के भाग्य का फैसला होगा. वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने आंकड़ा जारी किया है. जिसमें पूरे 70 सीटों में 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं 2018 में इन 70 सीटों में 76.69% वोट पड़े थे.

अब तक जो वोटिंग के आंकड़े आए हैं उसमें धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है. वहीं रायपुर जिले में सबसे कम मतदान हुआ है. हालांकि ये अंतिम आंकड़े नहीं है. वोटिंग परसेंटेज में और बढ़ोतरी हो सकती है.

देखिये वोटिंग के जिलेवार आंकड़े

  1. बालोद- 82.79
  2. बलौदाबाजार – भाटापारा – 74.81
  3. बलरामपुर- 83.46
  4. बेमेतरा – 77.39
  5. बिलासपुर – 67.35
  6. धमतरी – 84.23
  7. दुर्ग – 71.59
  8. गरियाबंद- 82.62
  9. गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – 78.27
  10. जांजगीर-चांपा- 72.04
  11. जशपुर- 77.27
  12. कोरबा – 74.08
  13. कोरिया- 81.79
  14. महासमुंद- 80.48
  15. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 78.43
  16. मुंगेली- 67.62
  17. रायगढ़- 83.92
  18. रायपुर- 65.45
  19. सक्ति – 71.43
  20. सारंगढ़-बिलाईगढ़- 74.58
  21. सूरजपुर- 80.12
  22. सरगुजा- 80.18

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image