राशिफल : शनिवार, 23 दिसंबर 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ठीक रहेगा. कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. किसी काम को पूरा करने को लेकर किसी की मदद लेनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहने वाला है. किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी पर जा सकते हैं. किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचें. संतान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अध्यात्म को लेकर सकारात्मक हो सकता है. व्यापार में नई उड़ान मिल सकती है. कार्यक्षेत्र पर गलती करने से बचें. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. बिजनेस पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. मेहनत से किए कामों में सुखद परिणाम मिलेंगे. विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए शानदार रहने वाला है. किसी से भी कर्ज लेने से बचें. परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैंं.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों वाला हो सकता है. वाणी पर संयम बरतें. पुरानी किसी गलती को लेकर परेशान हो सकते हैं. संतान की ओर मिले समाचार से मन परेशान हो सकता है.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन वाद विवाद करने से बचें. संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. अपने पैतृक संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शाम के समय थोड़ा आनंद रहेगा. पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा. व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. किसी से भी अहंकार की बात करने से बचें. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. अगर आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी. किसी अपने की ओर से निराशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन खुशियों वाला हो सकता है अगर आप पिछले समय से किसी काम को करने की सोच रहे हैं तो पूरा होगा. स्वास्थ्य में गिरावट होगी. घर पर किसी मेहमान के आने से दिन भर व्यस्त रह सकते हैं.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला हो सकता है. लेन देन के दौरान सावधानी बरतें. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. परिवार के साथ समय बिताएंगे. वाणी पर संयम बरतें. किसी परेशानी के दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा.