नवरात्रि के दौरान देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि इस दौरान देवी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. देवी के 52 शक्तिपीठ हैं, जिनकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं. ऐसा माना जाता है कि देवी सती के शरीर के ये टुकड़े जहां-जहां गिरे, वहां कालांतर में शक्तिपीठ स्थापित हो गए. ये शक्तिपीठ अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं, जहां नवरात्रि के दौरान देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं. पौराणिक कथा सभी काे ज्ञात है कि माता सती के पिता राजा प्रजापति दक्ष ने शिव का अपमान किया था. इससे सती क्रोधित होकर अग्नि में कूद गईं. जब भगवान शिव को इस बात का पता चला तो उन्होंने देवी सती के पार्थिव शरीर को उठा लिया और तांडव करने लगे. जलप्रलय को रोकने के लिए भगवान विष्णु ने माता सती के शरीर को सुदर्शन चक्र से टुकड़े-टुकड़े कर दिया. जो 52 शक्तिपीठ बन गये.
देवी के 52 शक्तिपीठों की सूची (52 shaktipeeth konsa hai)
मणिकर्णिका घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयागराज
रामगिरि, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
उमा शक्तिपीठ (कात्यायनी का शक्तिपीठ) वृन्दावन में.
देवीपाटन मंदिर,बलरामपुर
हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, मध्य प्रदेश
शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ, अमरकंटक, मध्य प्रदेश
नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
ज्वाला जी शक्तिपीठ, कांगड़ा, हिमाचल
त्रिपुरमाली माता शक्तिपीठ, जालंधर, पंजाब
महामाया शक्तिपीठ, अमरनाथ का पहलगांव, कश्मीर
माता सावित्री का शक्तिपीठ, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
माँ भद्रकाली देवीकूप मंदिर, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
मणिबंद शक्तिपीठ, पुष्कर, अजमेर
बिराट, माँ अम्बिका का शक्तिपीठ, राजस्थान
अम्बाजी मंदिर शक्तिपीठ- गुजरात
मां चंद्रभागा शक्तिपीठ, जूनागढ़, गुजरात
माता का भौंह रूप शक्तिपीठ, महाराष्ट्र
माताबाड़ी पर्वत शिखर शक्तिपीठ, त्रिपुरा
देवी कपालिनी का मंदिर, पूर्वी मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल
माता देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली, बंगाल
माँ विमला का शक्तिपीठ, मुर्शिदाबाद, बंगाल
भ्रामरी देवी शक्तिपीठ जलपाईगुड़ी, बंगाल
बहुला देवी शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल
मंगल चंद्रिका माता शक्तिपीठ, वर्धमान, बंगाल
माँ महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ, वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल
नलहाटी शक्तिपीठ, बीरभूम, बंगाल
फुल्लरा देवी शक्तिपीठ, अट्टाहास, पश्चिम बंगाल
नंदीपुर शक्तिपीठ, पश्चिम बंगाल
युगाध शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल
कालिका देवी शक्तिपीठ, बंगाल
कांची देवगर्भा शक्तिपीठ, कांची, पश्चिम बंगाल
भद्रकाली शक्तिपीठ, तमिलनाडु
शुचि शक्तिपीठ, कन्याकुमारी, तमिलनाडु
विमला देवी शक्तिपीठ, उत्कल, उड़ीसा
सर्वशैल रामेन्द्री शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश
श्रीशैलम शक्तिपीठ, कूर्नूर, आंध्र प्रदेश
कर्नाटक शक्तिपीठ, कर्नाटक
कामाख्या शक्तिपीठ, गुवाहाटी, असम
मिथिला शक्तिपीठ,- भारत नेपाल सीमा
चट्टल भवन, बांग्लादेश का शक्तिपीठ
सुगंधा शक्तिपीठ, बांग्लादेश
जयंती शक्तिपीठ, बांग्लादेश
श्रीशैल महालक्ष्मी, बांग्लादेश
यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ, बांग्लादेश
इंद्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका
गुहेश्वरी शक्तिपीठ, नेपाल
आद्या शक्तिपीठ, नेपाल
दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत
हिंगुला शक्तिपीठ-पाकिस्तान
नैना देवी मंदिर, नैनीताल