संस्कृति

इन राशि वालों को किस्मत चमकाने के लिए सोना पहनने की सलाह दी जाती है…

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि राशि के अनुसार धातुएं धारण की जाएं तो वे विशेष फलदायी साबित होती हैं. प्रत्येक धातु का अपना-अपना महत्व होता है. और धातुएं किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर विशेष प्रभाव डाल सकती हैं. ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार सोना, चांदी, तांबा, कांसा आदि धातुएं पहनने की सलाह दी जाती है. इन सभी धातुओं का अलग-अलग महत्व है. आज हम स्वर्ण धातु के बारे में जानेंगे.


ज्योतिष शास्त्र में सोना पहनने के कई फायदे बताए गए हैं. इसे तर्जनी उंगली में पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है. सोने की अंगूठी भी राजयोग में सहायक मानी जाती है. अगर आप संतान सुख में आने वाली बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो इसे अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए. आइए जानते हैं किस राशि के लिए सोने की अंगूठी पहनना फायदेमंद होता है.

सिंह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए सोना धातु विशेष शुभ होती है. इस राशि के लोगों को अपनी किस्मत चमकाने के लिए सोने की धातु पहनने की सलाह दी जाती है. दरअसल यह राशि अग्नि तत्व की है और इसका स्वामी सूर्य है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए सोना फायदेमंद होता है.

कन्या (Rashifal)
ज्योतिषियों का मानना है कि इस राशि के लोग लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं. और इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्हें सोना पहनने की सलाह दी जाती है. ये लोग सोने की अंगूठी, कंगन या चेन पहन सकते हैं.
 

Leave Your Comment

Click to reload image